भारत ने 5वें टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को हरा कर 4-1 से सीरीज जीती

हरारे (एजेंसी)। भारत ने हरारे के मैदान में खेले गए 5वें टी-20 में जिम्बाब्वे को हरा कर 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से जीत लिया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कप्तान सिकंदर रजा का फैसला पावरप्ले तक सही साबित हुआ। पावरप्ले में इंडिया ने कप्तान शुभमन, ओपनर यशस्वी और अभिषेक शर्मा के विकेट खो दिए थे। स्कोर था सिर्फ 46 रन। इसके बाद संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई और रियान पराग के साथ 65 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे ने डेथ ओवर्स में चौके-छक्के लगाकर टीम का स्कोर 167 रन तक पहुंचाया। 168 रन चेज कर रही जिम्बाब्वे को मुकेश कुमार और शिवम दुबे ने परेशानी में डाला। मुकेश ने पावरप्ले में 2 और 19वें ओवर में 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने मिडिल ओवर्स में किफायती गेंदबाजी की और 2 विकेट भी लिए। जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई।

  • Related Posts

    शुभमन गिल की कप्तानी में जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

    हरारे (एजेंसी)। शुभमन गिल की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से भारी भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को यहां मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मुकाबले में जीत से शुरुआत करने…

    श्रीलंकाई महिला टीम ने भारत से छीना चैंपियन का ताज, पहली बार बनी एशिया की चैंपियन

    नई दिल्ली(एजेंसी)। श्रीलंकाई महिला टीम ने अपने घर में खेले गए महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबला रविवार को दांबुला में खेला गया। जिसमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *