21 राज्यों की महिलाओं से नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया संवाद

नई दिल्ली(एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 21 राज्यों की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि आज राजनीति में संघर्ष सिर्फ पारंपरिक विपक्षी दलों के खिलाफ नहीं, बल्कि एक व्यापक वैचारिक लड़ाई है। उन्होंने कहा, आज राजनीति में हमारी लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि प्रतिनिधित्व के लिए भी है। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जैसे कुछ लोग सोचते हैं, वैसे अलग-अलग नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रतीकात्मक पदों को अस्वीकार करने और सार्थक प्रभावशाली स्थानों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, महिलाओं को यह समझना चाहिए कि वे केवल सांकेतिक राशि या पदों को स्वीकार न करें, बल्कि अपने अधिकारों के लिए लड़ें जिनके वे हकदार हैं। गांधी ने शक्ति अभियान के साहसिक प्रयासों की सराहना की, जो महिलाओं को नेतृत्व करने, संगठित होने और अपने समुदायों में राजनीतिक विमर्श को नया रूप देने के लिए स्थान प्रदान कर रहा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने शक्ति अभियान – इंदिरा फेलोशिप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन भाग लिया और देशभर की महिला नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया। 21 राज्यों से आई सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाएं थीं, जिन्होंने जमीनी स्तर पर महिलाओं के सामने आने वाली पितृसत्ता की गहरी चुनौतियों का सामना करने की प्रतिबद्धता जताई।इंदिरा फेलोशिप द्वारा संचालित शक्ति अभियान एक राष्ट्रीय पहल है जिसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति के चेहरों पर वापस लाऊंगा मुस्कान : राहुल गांधी

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनका भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति से वादा है कि वह उनके चेहरों पर मुस्कान…

    खैर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले सीएम योगी एएमयू जनता के टैक्स से चलता है लेकिन फायदा सिर्फ अल्पसंख्यकों का क्यों?

    अलीगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को जारी प्रचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *