श्रीलंकाई महिला टीम ने भारत से छीना चैंपियन का ताज, पहली बार बनी एशिया की चैंपियन

नई दिल्ली(एजेंसी)। श्रीलंकाई महिला टीम ने अपने घर में खेले गए महिला एशिया कप 2024 टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबला रविवार को दांबुला में खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है। बता दें कि, भारत विमेंस एशिया कप की सबसे सफल टीम है। अब तक महिला एशिया कप के 9 सीजन हो चुके हैं, जिससे से भारतीय टीम 7 बार चैंपियन रही है। पिछली बार 2022 में विमेंस एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। महिला एशिया कप के पिछले 8 सीजन में से एक ही बार बांग्लादेश ने 2018 सीजन अपने नाम किया था। 7 बार भारत जीता था। लेकिन ये 9वां सीजन श्रीलंकाई टीम ने जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अब तक कोई भी महिला एशिया कप खिलाब नहीं जीत सकी।  इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने दूसरी बार महिला एशिया कप का फाइनल मैच गंवाया है। भारतीय टीम सभी 9 सीजन के फाइनल में पहुंची है। जहां 2018 में बांग्लादेश और अब श्रीलंका ने हराया है। दूसरी ओऱ श्रीलंकाई महिला ने इससे पहले 5 बार खिताबी मुकाबला गंवाया था। लेकिन अब छठी बार में खिताब अपने नाम कर लिया है।

  • Related Posts

    शुभमन गिल की कप्तानी में जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

    हरारे (एजेंसी)। शुभमन गिल की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से भारी भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को यहां मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मुकाबले में जीत से शुरुआत करने…

    भारत ने 5वें टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को हरा कर 4-1 से सीरीज जीती

    हरारे (एजेंसी)। भारत ने हरारे के मैदान में खेले गए 5वें टी-20 में जिम्बाब्वे को हरा कर 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से जीत लिया। जिम्बाब्वे ने टॉस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *