महाकुंभ 2025 में भीड़ प्रबंधन करेंगे 180 घुड़सवार पुलिसकर्मी

प्रयागराज (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ मेला को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार ने जबरदस्त तैयारी की है। इसमें विभिन्न फोर्सेज को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें घुड़सवार पुलिस भी शामिल है। महाकुंभ मेले के दौरान घुड़सवार पुलिसकर्मी हर समय मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे और पेट्रोलिंग करते रहेंगे। इस बार महाकुंभ में 180 घुड़सवार पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रण को लेकर तैनात किए जाएंगे। यह घुड़सवार कर्मी पैदल सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मियों से ज्यादा कारगर साबित होते हैं। खासकर, घोड़े पर बैठा पुलिस का जवान ऊंचाई पर रहने के कारण अधिक दूरी तक नजर बनाए रखने में सक्षम होता है। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति को देखते ही वह न सिर्फ खुद बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को मैसेज भेजकर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए नियत स्थान पर पहुंच सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घुड़सवार पुलिस के जवान का एक मनोवैज्ञानिक असर भी भीड़ पर होता है। कम बल लगाकर ही वो अधिक भीड़ को नियंत्रित करने में सक्षम होता है। महाकुंभ में तैनात होने वाले घोड़े का नामकरण भी किया गया है। इन्हें महाराजा, चेतन, बाहुबली जैसे नाम दिए गए हैं। सभी प्रशिक्षित घुड़सवार जवानों को मेला प्रारंभ होने से पहले पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि उन्हें क्षेत्र की विस्तार से जानकारी हो जाए।

  • Related Posts

    भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति के चेहरों पर वापस लाऊंगा मुस्कान : राहुल गांधी

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनका भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति से वादा है कि वह उनके चेहरों पर मुस्कान…

    खैर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले सीएम योगी एएमयू जनता के टैक्स से चलता है लेकिन फायदा सिर्फ अल्पसंख्यकों का क्यों?

    अलीगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को जारी प्रचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *