सलमान खान के पिता सलीम खान बोले- मेरा बेटा नहीं मांगेगा लॉरेंस बिश्नाई की गैंग से माफी

मुंबई(एजेंसी)। फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान ने साफ कर दिया कि उनका बेटा लॉरेंस बिश्नाई की गैंग से माफी नहीं मांगेगा। वजह ये है कि सलमान ने कभी जानवरों का शिकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को मिल रही धमकियां सिर्फ उगाही के लिए हैं। सलीम खान ने कहा, सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। सलमान ने कभी साधारण कॉकरोच को भी नहीं मारा। हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं। सलीम खान ने कहा, लोग हमसे कहते हैं कि आप हमेशा नीचे जमीन पर देखते हैं। आप बहुत विनम्र हैं। मैं उनसे कहता हूं कि यह शर्म की बात नहीं है। मुझे डर है कि कोई कीड़ा भी मेरे पैरों के नीचे आकर घायल हो जाएगा। मैं उन्हें भी बचाता रहता हूं।सलीम खान ने कहा कि बीइंग ह्यूमन ने कई लोगों की मदद की है। कोविड के बाद इसमें गिरावट आई, लेकिन उससे पहले हर दिन लंबी कतारें लगती थीं। कुछ को सर्जरी की जरूरत थी, कुछ को अन्य मदद की जरूरत थी। हर दिन चार सौ से ज्यादा लोग मदद की उम्मीद में आते थे। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की चर्चा फिर से जोर पकड़ ली है। इस बीच में इसी गैंग के नाम पर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। साथ ही यह भी कहा था कि बाबा सिद्दीकी से भी खराब हाल सलमान खान के होंगे। इन तमाम विवादों के बीच सलीम खान से साफ-साफ कहा है कि उनका बेटा सलमान खान कभी माफी नहीं मांगेगा।आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान के घर पर हमला भी कर चुका है और धमकी भी दे चुका है। हाल ही में इस हमले से जुड़े एक अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियों का सिलसिला शुरू होने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान हर जगह पुलिस घेरे में नजर आ रहे हैं।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना बने स्कैम से बचो अभियान के ब्रांड एंबेसडर

    मुंबई (एजेंसी) । मेटा ने अपनी नई सुरक्षा मुहिम स्कैम से बचो अभियान का एक्टर आयुष्मान खुराना को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना लोगों को ऑनलाइन…

    भूल भुलैया 3’ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है कार्तिक आर्यन

    मुंबई (एजेंसी) । अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन में अभिनेता कार्तिक आर्यन व्यस्त हैं। इस दौरान एक्टर ने अपनी को-स्टार विद्या बालन के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर 4…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *