भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति के चेहरों पर वापस लाऊंगा मुस्कान : राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनका भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति से वादा है कि वह उनके चेहरों पर मुस्कान वापस लाएंगे। उन्होंने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह नाई की दुकान के लिए जरुरी सामान खरीदते नजर आ रहे हैं जिसके साथ राहुल गांधी ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित उसकी दुकान पर बातचीत की थी। राहुल ने उन सभी वस्तुओं की व्यवस्था कराई जिसकी जरूरत नाई का काम करने वाले अजीत को थी। वीडियो के साथ अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि मेरा भारत के हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति से वादा है कि मैं उनके चेहरों पर मुस्कान वापस लाऊंगा। वीडियो में अजीत ने राहुल गांधी को उसकी दुकान के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया है। राहुल ने शुक्रवार को कहा था कि घटती आय और बढ़ती महंगाई के कारण मेहनतकश गरीब लोगों के सपने छिन गए हैं और उन्हें नई योजनाओं की जरूरत है, जिससे वे अपनी बचत घर ले जा सकें। राहुल गांधी ने उत्तम नगर की प्रजापत कॉलोनी में एक नाई की दुकान पर जाने का अपना एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया था। क्लिप में वह दाढ़ी बनवाते समय नाइयों की समस्याओं के बारे में पूछते नजर आ रहे थे।

  • Related Posts

    21 राज्यों की महिलाओं से नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया संवाद

    नई दिल्ली(एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 21 राज्यों की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने जोर देकर कहा…

    खैर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले सीएम योगी एएमयू जनता के टैक्स से चलता है लेकिन फायदा सिर्फ अल्पसंख्यकों का क्यों?

    अलीगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को जारी प्रचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *